चहेते लेखपालों को कार्यमुक्त न करने की चर्चा, स्थानांतरण के बावजूद महीनों से तहसील में जमे हुए क्षेत्रीय लेखपाल 

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Thursday, August 20, 2026 3:10 PM

Follow Us

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी तहसील में स्थानांतरण आदेश के बावजूद तीन लेखपालों के महीनों से पुराने कार्यक्षेत्र में बने रहने का मामला चर्चा में है। आदेश में स्थानांतरित लेखपालों को तत्काल कार्यमुक्त कर अनुपालन आख्या भेजने के स्पष्ट निर्देश के बावजूद कार्रवाई न होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लेखपाल चंद्रशेखर व राकेश कुमार का स्थानांतरण घोरावल, जबकि संतोष कुमार का स्थानांतरण राबर्ट्सगंज तहसील किया गया था। इसके बावजूद तीनों के अब तक पुराने क्षेत्र में कार्यरत रहने की बात सामने आ रही है। जबकि 8 अन्य लेखपाल को दुद्धी तहसील से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

 

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

चहेते लेखपालों को कार्यमुक्त न करने की चर्चा

 

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि संबंधित अधिकारी अपने पसंदीदा लेखपालों को कार्यमुक्त करने से परहेज कर रहे हैं। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि स्थानांतरण के बाद इन लेखपालों से दूरी होने पर अधिकारियों के लिए कोई प्रशासनिक अथवा अन्य हित प्रभावित हो सकता है। हालांकि, इस तरह की चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि स्थानांतरण आदेश स्पष्ट है तो किसी न किसी कार्य का हवाला देकर कार्यमुक्त करने में देरी करने के बजाय आदेश का तत्काल अनुपालन होना चाहिए। स्थानांतरण आदेश में बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए संबंधित लेखपालों को तत्काल कार्यमुक्त कर अनुपालन आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया गया था।

 

वहीं संबंधित लेखपालों के खिलाफ पूर्व में धनराशि मांगने संबंधी शिकायतें भी सामने आ चुकी हैं। इन शिकायतों की सत्यता जांच का विषय है। जांच के उपरांत अगर दोषी पायें जाते है तो कार्यवाही सुनिश्चित किया जाना चाहिए ।

 

अब लोगों की निगाहें इसी पर टिकी है कि स्पष्ट आदेश के बावजूद तीनों लेखपालों को अब तक कार्यमुक्त क्यों नहीं किया गया और जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब तक कार्रवाई करेंगे।

 

वही संबंध में तहसीलदार अंजनी गुप्ता से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया तीनों लेखपाल का स्थानांतरण हुआ तो है परंतु किसी न किसी कार्य में इनका सहयोग लिया जा रहा है जिससे अभी तक इन्हें मुक्त नहीं किया गया है वही इन्होने ने कहा कि ट्रांसफर हुए इन तीन लेखपालों को लेकर निशान साधा जा रहा है, जो मुझे समझ नहीं आ रहा, वही सूत्रों की माने तो लोगों का कहना है कि तहसीलदार साहब का मोह भंग इन तीनों लेखपालों से समाप्त ही नहीं हो रहा है जरूर कुछ खास वजह हो सकती है,

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover