दुद्धी (सोनभद्र)। ब्लॉक के ग्राम बीड़र की दिव्यांग इंद्रावती देवी ( 30 ) गंभीर एनीमिया से पीड़ित थीं। चिकित्सकीय जांच में खून की आवश्यकता बताई गई और परिजनों को तुरंत रक्तदान कराने का निर्देश दिया गया। मरीज के तीन बच्चे हैं, लेकिन परिवार के किसी सदस्य ने रक्तदान के लिए सहमति नहीं दी।
इसी बीच प्रगति फाउंडेशन के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरि और समाजसेवी राजू शर्मा के सहयोग तथा जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर के अध्यक्ष बबलू चन्द्रवंशी और प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी के पहल पर रामनगर वार्ड नंबर 10 निवासी 40 वर्षीय टिंकू चन्द्रवंशी पुत्र नागेंद्र चन्द्रवंशी ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर इंद्रावती देवी की जान बचा ली।
इस मानवतावादी पहल की स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने सराहना की है।







