श्री कृष्णजन्माष्टमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजे जयकारे

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Friday, August 28, 2026 12:37 PM

Follow Us

शक्तिनगर (सोनभद्र) श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरा का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कलश यात्रा की शुरुआत स्थानीय मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के बीच श्रद्धालुओं ने यात्रा का शुभारंभ किया।
यह यात्रा खड़िया बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए गुजरी।परंपरा के अनुसार पवित्र स्रोत से कलश में जल भरा गया।
जल भरने के पश्चात यात्रा पुनः मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंची, जहां कलश की विधिवत स्थापना की गई। पूरा खड़िया बाजार भगवान श्री कृष्ण के जयकारों और गूंजते पारंपरिक भजनों से गूंज उठा। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर अनुशासन और भक्ति भाव के साथ यात्रा की शोभा बढ़ाई। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था, जिससे पूरा वातावरण पूरी तरह से कृष्णमय और ऊर्जावान हो गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई: मंदिर के दासानूदास संत मदन गोपाल दास मुख्य रूप से उपस्थित रहकर पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। स्थानीय भक्त ओम प्रकाश बंसल सहित खड़िया बाजार के तमाम महिला व पुरुष भक्तगण बढ़-चढ़कर शामिल हुए।
इस आयोजन ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया और जन्माष्टमी पर्व के आगमन की अलौकिक छटा बिखेर दी। जिसके पश्चात आज यानि 28 अगस्त से 3 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है पश्चात 4 सितंबर रात्रि 7:00 बजे से रात्रि 1:00 बजे तक श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं भव्य भजन संध्या के पश्चात 5 सितंबर को 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover