तारापुर गांव में हुआ नशा उन्मूलन और जन-जागरूकता अभियान

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, September 27, 2026 3:16 PM

Follow Us

शक्तिनगर / ग्राम पंचायत परसवार राजा के अंतर्गत आने वाले तारापुर गांव में पुलिस और जनता के बीच संवाद का एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला। शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राय के नेतृत्व में गांव में एक विशेष नशा उन्मूलन और ‘मिशन शक्ति’ जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ खुलकर जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राय ने ग्रामीणों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देता है। उन्होंने समाज से इस कुप्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास अवैध रूप से नशा बेचने या इसका सेवन करने वालों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उपस्थित महिलाओं और युवतियों को मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 112, 1090, 181) और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से ब्रीफ किया गया।इस जन-जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैद नजर आई। इस दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे दारोगा राम बचन यादव, दारोगा दिनेश गौतम, कांस्टेबल निधि (मिशन शक्ति टीम) कांस्टेबल संजू, कांस्टेबल प्रशांत, कांस्टेबल पंकज, कांस्टेबल कमल ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में पूरा सहयोग करने का संकल्प लिया।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

September 20, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 16, 2026

September 3, 2026

September 2, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover