- खबर का असर:-फुलवार विद्यालय में तैनात किये गए अध्यापक

आर्यावर्त लाइव न्यूज़ के टीम ने प्रमुखता से मामला को किया था उजागर
(पप्पू यादव)
विंढमगंज/सोनभद्र। विकास खंड दूधी के ग्राम पंचायत फुलवार में प्राथमिक विद्यालय सुइचट्टन व जूनियर हाईस्कूल फुलवार में मानक के अनुसार शिक्षक नही होने का आर्यावर्त लाइव न्यूज़ के टीम द्वारा खबर कभरेज किया गया था जिसका असर हुआ कि उच्चाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से अध्यापक की तैनाती का आदेश जारी कर दिया हैं जिस आदेश का ग्रामीणों व अभिभावकों ने सराहना करते हुए अधिकारियों को धन्यवाद दिया है बता दें कि ग्राम पंचायत फुलवार के प्राथमिक विद्यालय सुइचट्टन में लगभग 120 विद्यार्थियों के नामांकन होते हुए भी पिछले वर्षो से सिर्फ एक अध्यापिका के भरोसे विद्यालय का संचालन किया जा रहा था जिससे पठन पाठन बाधित हो रहा था और बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। अब अनभवि अध्यापक की तैनाती होने से शिक्षण कार्य को गति मिलेगा वही देखना यह है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलवार पर कब और किस अध्यापक की तैनाती किया जाता हैं।






