वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राखड़ लदा ट्रेलर पलटाः

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Friday, August 21, 2026 1:52 PM

Follow Us

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राखड़ लदा ट्रेलर पलटाः

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

गड्डों से अनियंत्रित होकर पलटा, यातायात प्रभावित; सड़क की बदहाली पर सवाल

 

शक्तिनगर सोनभद्र वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राखड़ लदा ट्रेलर पलटा

शुक्रवार तड़के ऑडी -शक्तिनगर फोरलेन मुख्य मार्ग पर एक राखड़ लदा ट्रेलर पलट गया। यह हादसा मिश्रा के पेट्रोल पंप और एनटीपीसी सिंगरौली के राखड़ डैम के पास हुआ। ट्रेलर एनटीपीसी बिंध्यनगर से राखड़ लेकर आ रहा था और सड़क पर गहरे गड्डों के कारण अनियंत्रित हो गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक समेत किसी के दुर्घटना होने की सूचना नहीं है।ट्रेलर चालक विजय ने बताया कि वह रात करीब तीन बजे एनटीपीसी विंध्यनगर से राखड़ लेकर जौनपुर के लिए जा रहा था तभी मिश्रा के समीप पहुंचा था। सड़क पर बने गहरे गड्डों के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर पलट गया। उन्होंने बताया कि जिस तरह से ट्रेलर पलटा, उससे एक बड़ा हादसा हो सकता था

सूचना मिलते ही बीना पुलिस चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। वाहन स्वामी शुभम गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि राखड़ को अनलोड करने के बाद ट्रेलर को जल्द ही सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।इस दुर्घटना के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय निवासियों समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव मुकेश सिंह ने पहुंचकर ने सड़क की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की है और शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उनका कहना है कि शक्तिनगर से अनपरा तक का फोरलेन मार्ग कई जगहों पर गड्डों से भर गया है, जिससे आए दिन छोटे-बड़े हादसों का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क के गड्डों को तत्काल भरवाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र में लगातार ऐसी दुर्घटनाएं होने के बावजूद सड़क की बदहाली दूर न होने से लोगों में नाराजगी है।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover