सिंगरौली में फिल्मी अंदाज में ज्वेलरी शॉप पर डाका, मुठभेड़ के बाद एक इनामी बदमाश गिरफ्तार; 500 ग्राम सोना और नकदी लूटी

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Friday, September 18, 2026 1:32 PM

Follow Us

जयंत/अनपरा – सिंगरौली जिले के जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित मस्जिद मार्केट के कंचन ज्वेलर्स में गुरुवार शाम नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के दम पर भीषण लूट की वारदात को अंजाम दिया। चार अज्ञात बदमाशों ने दुकान में घुसते ही संचालक और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। विरोध करने पर लुटेरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए आधा किलो (500 ग्राम) सोना तथा 2.5 लाख रुपये नकद समेटकर मौके से फरार हो गए। वारदात के दौरान एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सियाज के एम सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे विंध्यनगर और बार्डर क्षेत्रों में नाकेबंदी के निर्देश जारी किए। घटना के बाद हरकत में आई अनपरा (सोनभद्र) और शक्तिनगर पुलिस ने बार्डर पर घेराबंदी सख्त कर दी। वाराणसी की ओर भागने की फिराक में लगे बदमाशों को शुक्रवार तड़के लगभग 5:00 बजे अनपरा पुलिस ने बैरपान के पास रोकने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 25 वर्षीय शातिर बदमाश रोशन स्वीपर (निवासी शक्तिनगर) पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत गिरफ्तार कर लिया।

Oplus_16908288

गिरफ्तार आरोपी- रोशन स्वीपर (गैंगस्टर एक्ट में नामजद), सोनभद्र रेफर।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

फरार आरोपी- राहुल स्वीपर (अनपरा निवासी, तलाश जारी)।

बरामदगी- लूटे गए सोने के जेवरात, ₹50,000 नकद और एक संदिग्ध बाइक जब्त।

बदमाशों की कुल संख्या- पुलिस के अनुसार वारदात में कुल 6 शातिर अपराधी शामिल थे।वारदात के बाद अनपरा और रेनुकूट के बीच लगे भीषण ट्रैफिक जाम ने बदमाशों का खेल बिगाड़ दिया। हाइवे पर जाम हटाने में लगी पुलिस को देखकर दोनों बदमाश वापस बैरपान की ओर लौटने लगे, जहाँ अनपरा थानाध्यक्ष पुण्य प्रसुन श्रीवास्तव की टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover