पुष्पराज सिंह की पहल से श्रमिकों को मिली राहत, रिलायंस सासन पावर और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच हुआ समझौता

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Friday, July 17, 2026 1:43 PM

Follow Us

 

बीना।शक्तिनगर।सिंगरौली। सासन कोल माइंस के अधीनस्थ पीवीएन (PVN) ग्रुप में कार्यरत श्रमिकों के लंबित वेतन एवं भविष्य निधि (पीएफ) भुगतान को लेकर चल रहे विवाद के बीच इंटक नेता लाल पुष्पराज सिंह ने रिलायंस सासन पावर लिमिटेड के मुख्य गेट पर पहुंचकर श्रमिकों की समस्याएं सुनीं। श्रमिकों ने कई माह से लंबित वेतन, पीएफ और अन्य देयकों के भुगतान में हो रही देरी से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद लाल पुष्पराज सिंह ने कंपनी प्रबंधन से चर्चा कर श्रमिकों की मांगों को प्रमुखता से रखा।वार्ता के बाद रिलायंस सासन पावर लिमिटेड और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच लिखित सहमति बनी। कंपनी द्वारा 15 जुलाई 2026 को जारी पत्र क्रमांक 147/सासणपलि/2026 में भुगतान की समय-सीमा निर्धारित की गई।समझौते के अनुसार पीवीएन ग्रुप के श्रमिकों का जून 2026 का वेतन 20 जुलाई 2026 तक भुगतान किया जाएगा। वहीं लंबित भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान 31 अगस्त 2026 तक किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें

सहमति में यह भी तय हुआ कि यदि 31 अगस्त 2026 तक पीवीएन ग्रुप पीएफ जमा नहीं करता है, तो रिलायंस पावर 5 सितंबर 2026 तक स्वयं पीएफ का भुगतान सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा वोल्टास के लंबित पीएफ भुगतान भी 5 सितंबर 2026 तक किए जाएंगे। भविष्य में सभी श्रमिकों का मासिक वेतन भारत सरकार के प्रावधानों के अनुरूप प्रत्येक माह की 7 तारीख तक भगतान करने पर भी सहमति बनी।समझौता पत्र पर रिलायंस सासन पावर लिमिटेड की ओर से अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता ने हस्ताक्षर किए। वहीं श्रमिक पक्ष की ओर से पुष्पराज सिंह (इंटक), रिंकू (लेबर फेडरेशन, इंटक), रमेश कुमार पांडेय (इंटक) सहित अन्य श्रमिक प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर कर सहमति जताई। बैठक के बाद इंटक नेता पुष्पराज सिंह ने कहा कि श्रमिकों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से तय समय-सीमा के भीतर सभी लंबित भुगतान कराने की मांग की। वहीं श्रमिकों ने भी लिखित आश्वासन मिलने पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि कंपनी निर्धारित तिथियों के अनुसार वेतन एवं पीएफ का भुगतान करेगी।

For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

September 20, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 16, 2026

September 3, 2026

September 2, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover