सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सुमित पात्रा 97.6% स्कूल टॉपर

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Wednesday, April 15, 2026 2:45 PM

Follow Us

एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल के छात्रों सुमित पात्रा ने 97.6% के साथ स्कूल टॉप किया और अंश गुप्ता तथा प्रत्युष कुमार ने 96.4% के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया साथ ही जाह्नवी तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल कर बोर्ड परीक्षा परिणाम से विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि
बोर्ड परीक्षा के परिणाम केवल अंकों का प्रतिबिंब नहीं होते, बल्कि यह आपके परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और समर्पण की सच्ची पहचान हैं।
मैं उन सभी विद्यार्थियों को हृदय से बधाई देता हूँ जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आपकी सफलता आपके अथक प्रयासों और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थी अपनी पुस्तकीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं और श्रेष्ठ अंक प्राप्त करके अपने परिवार तथा विद्यालय का नाम रोशन करते हैं।
कुल 45 छात्रों को 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए। विषयानुसार टॉपर में
आई टी में सुमित, अंश, ममता, शौर्य, तेजस, शुभम, केविन को 100 अंक मिले एवं हिंदी में 100 अंक अक्षिता राय को प्राप्त हुए तथा साइंस में शौर्य राय को 100 अंक प्राप्त हुए तो सामाजिक विज्ञान में 99 आदी अग्रवाल को और मैथ्स में 95 अंक अंश गुप्ता ने हासिल किया तथा अंग्रेजी में 98 अंक राहुल कुमार को मिले।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

September 20, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 16, 2026

September 3, 2026

September 2, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover