शक्तिनगर में बड़ी चोरी: बारात में गया परिवार, पीछे से घर में सेंध लगाकर 10.45 लाख नकद व जेवरात हुए चोरी

By: टीम ।। आर्यावर्त लाइव

On: Sunday, May 3, 2026 5:44 AM

Follow Us

शक्तिनगर । शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एमजीआर बस्ती चिल्काडांड़ में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित चिंटू कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर करीब 10 लाख 45 हजार रुपये नकद और लगभग 10 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 28 अप्रैल को पीड़ित अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के बैढ़न (सिंगरौली) में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात करीब 4 बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। काफी प्रयास के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद ली गई। एक पड़ोसी दीवार फांदकर आंगन में पहुंचा और अंदर से दरवाजा खोला।
घर के भीतर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। कमरे के दरवाजे की लोहे की चादर नीचे से उखाड़ी गई थी, जिससे चोरों के प्रवेश की पुष्टि होती है। इसके बाद चोरों ने घर में रखे बक्से को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।
घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है। मामले को लेकर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि उन्हें अभी तक इसकी जानकारी नहीं थी, अब संज्ञान लेकर जांच कराई जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

🏏 T20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर
रन, ओवर, विकेट और स्कोरकार्ड देखें
👉 LIVE SCORE देखें
For Feedback - editor@aryavartlive.com

Related News

September 20, 2026

September 18, 2026

September 18, 2026

September 16, 2026

September 3, 2026

September 2, 2026

Leave a Comment

🔥 Convert Image
for Discover